Saterdag 01 Augustus 2026

मीडिया ने उठाई जनहित की आवाज़

📰 मीडिया ने उठाई जनहित की आवाज़

बाईला–धौलाकुआं सड़क के एक माह में उखड़ने तथा बाईला–गाटू सड़क की वर्षों से बदहाल स्थिति को लेकर प्रयास सोसाइटी द्वारा उठाई गई मांग को समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

प्रयास सोसाइटी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बाईला–धौलाकुआं सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय एवं स्वतंत्र तकनीकी जांच करवाई जाए, दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई हो तथा सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए।

साथ ही पिछले कई वर्षों से जर्जर पड़ी बाईला–गाटू सड़क की तत्काल मरम्मत कर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की जाए।

सार्वजनिक धन से बनने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार से शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा है।

🙏 इस महत्वपूर्ण जनहित मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पोस्ट को शेयर करें।

#PrayasSociety #Sirmaur #DharatiDhar #HimachalPradesh #PWD #RoadSafety #QualityConstruction #PublicAccountability #BailaDhaulakuan #BailaGattu

Geen opmerkings nie:

Plaas 'n opmerking

विज्ञान के साथ संस्कार और प्रकृति का सम्मान ही बनाएगा हिमाचल का उज्ज्वल भविष्य : धीरज रमौल

विज्ञान के साथ संस्कार और प्रकृति का सम्मान ही बनाएगा हिमाचल का उज्ज्वल भविष्य : धीरज रमौल आधुनिक तकनीक अपनाएं, लेकिन अपनी जड़ों से रिश्ता न...