Maandag 27 Julie 2026
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, स्वस्थ जीवन अपनाने का किया आह्वान सिरसा । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कीर्ति नगर, सिरसा में आयोजित नशा जागरूकता कार्यक्रम में प्रयास सोसाइटी के स्वयंसेवक रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं समाजसेवा से जुड़े जीवन को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर रणजीत सिंह ने कहा कि आज नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनता जा रहा है। यदि समय रहते युवा वर्ग इस बुराई से नहीं बचा तो इसका दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास पर भी पड़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल, शिक्षा, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।उन्होंने विद्यार्थियों को "Say No to Drug, Say Yes to Life", "Say No to Drug, Say Yes to Games" तथा "Say No to Drug, Say Yes to Social Services" का संदेश देते हुए नशा मुक्त सिरसा, नशा मुक्त हरियाणा एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।रणजीत सिंह ने बताया कि नशे की लत मानसिक तनाव, अवसाद, याददाश्त में कमी, शारीरिक कमजोरी, हृदय, मस्तिष्क एवं यकृत को नुकसान, आर्थिक संकट, पारिवारिक कलह तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म देती है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए तथा अपने मित्रों और परिवार के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। प्रयास सोसाइटी की ओर से कहा गया कि संस्था भविष्य में भी युवाओं के बीच ऐसे जनजागरूकता अभियान चलाती रहेगी, ताकि स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
Teken in op:
Plaas opmerkings (Atom)
दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला में हिमाचल की प्रयास सोसाइटी ने लिया भाग
धीरज रमौल ने कहा - नागरिक समाज की भूमिका उपस्थिति से आगे बढ़कर सहभागिता और साझेदारी तक पहुंचे नई दिल्ली, 3 नवंबर। नागरिक समाज संगठनों के लिए...
-
Smoke reportedly emanating from an industrial unit in Rampur Bharapur raises concerns over air quality, environment and public health; PARAY...
-
Vision To achieved the goals of voluntary aspects through integrated development of rural community. Mission To achieve the vis...
Geen opmerkings nie:
Plaas 'n opmerking